पीरेवाल के नौजवान की सऊदी अरब में मौ*त

पंजाब के गांव पीरेवाल के नौजवान की सऊदी अरब में मौ*त

पीरेवाल के नौजवान की सऊदी अरब में मौ*त

कपूरथला के गांव पीरेवाल के वीरपाल नामक युवक की साउदी अरब में ब्रेन हेमरेज होने से मौ*त होने का मामला सामने आया है। जिसके चलते परिवार ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मृ*तक की दे*ह वापिस भारत लाने की गुहार लगाई है। मृ*तक के परिवार के अनुसार वीरपाल पिछले तकरीबन 10 साल से साउदी अरब में काम कर रहा था। जिस से घर का पालन पोषण चल रहा था। पर 6 दिसंबर को उनको साउदी अरब से फोन के माध्यम से सूचना मिली की वीरपाल की ब्रेन हेमरेज के चलते मौ*त हो गई है।

परिवार में दुख का माहौल

परिवार में इस समय दुख का माहौल है। पीड़त परिवार के अनुसार वीरपाल की दो बच्चे है, जिन में एक लड़की और लड़का है। जिनकी उम्र 13 साल और 15 साल के करीब है। उन्होंने बताया कि वीरपाल अकसर छुट्टी पर घर आता रहता था और करीब 1 महीना पहले ही वह वापिस साउदी अरब गया था।

श*व भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई

बता दे कि उसकी अपने परिवार से रोजाना फोन पर बात होती थी। परिवार जनों के अनुसार वह किसी भी बीमारी का शिकार नही था और बिलकुल तंदुरुस्त था। पर उसकी मौत की खबर से वह काफी हैरान है। पीड़ित परिवार ने पंजाब से राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से वीरपाल का श*व भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। साथ ही उनके कार्यालय में एक मांग पत्र भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *