किन्नौर के पोवारी में लगातार हो रहा भूस्खलन, यातायात प्रभावित

किन्नौर

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश का सबसे ज्यादा असर किन्नौर जिला में देखने को मिल रहा है। किन्नौर जिले में पोवारी के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। लोग पैदल सफर करने के लिए मजबूर है।

बता दें की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसके चलते कई वाहन सड़कों पर फंस गए है। इससे पहले की बात की जाए तो बुधवार को एक जेसीबी पर चटान आ गिरी थी जिसके चालक की जान बाल-बाल बची थी। मार्ग बहाली का काम चल रहा है। वहीं निगुलसरी में नेशनल हाईवे पांच पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज से पांच दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में 24 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला में आज धुंध छाई हुई है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.8, सुंदरनगर 23.2, भुंतर 22.2, कल्पा 13.6, धर्मशाला 18.0, ऊना 20.8, नाहन 23.5, केलांग 12.0, पालमपुर 18.5, सोलन 21.2, मनाली 17.4, कांगड़ा 21.0, मंडी 23.7, बिलासपुर 26.1, हमीरपुर 23.9, चंबा 23.8, डलहौजी 15.4, कुफरी 16.0, कुकुमसेरी 10.4, नारकंडा 14.2, रिकांगपिओ 18.2, धौलाकुआं 26.8, बरठीं 24.5, समदो 16.0, कसौली 19.4, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 26.0, सैंज 22.3, ताबो 12.5 और मशोबरा 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *