शेयर मार्किट: 176 अंक फिसलकर 80,540 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स
शेयर मार्किट गुरूवार को गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। इस दौरान बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 176 अंक या 0.22% फिसलकर 80,540 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 37 अंक या 0.15% टूटकर 24,576 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।
30 जून को समाप्त तिमाही के परिणामों में कमजोर प्रदर्शन के बाद एशियन पेंट्स के शेयरों में 3% की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एलटीआई माइंडट्री के शेयर पहली तिमाही के मजबूत आंकड़ों के बाद 3.3% तक मजबूत हुए।
सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मीडिया जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, हाथवे और नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में कमजोरी के कारण 2.6% तक टूट गया। निफ्टी बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में भी गिरावट दिखी।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
