एक और भारतीय मूल के सीईओ बने इस अमेरिकन बिलियन डॉलर कंपनी की। पढ़िए पूरी खबर

अमेरिका की दिग्गज इंटरनेशनल कॉफी कंपनी स्टारबक्स  ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना नया सीईओ बनाने का ऐलान किया है।  नरसिम्हन स्टारबक्स के वर्तमान सीईओ हॉवर्ड शुल्त्स की जगह लेंगे। लक्ष्मण नरसिम्हन 1 अक्टूबर से स्टारबक्स की कार्यभार संभालेंगे। द वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक स्टारबक्स बोर्ड की अध्यक्ष मेलोडी हॉब्सन ने कहा कि, ‘कंपनी का मानना है कि हमें अगले CEO लक्ष्मण नरसिम्हन के रूप में एक असाधारण व्यक्ति मिला है।अगर लक्ष्मण नरसिम्हन की बात करें तो उन्होंने ने पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।  इसके बाद वे विदेश चले गए और पेनसिल्वेनिया की यूनिवर्सिटी में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और इंटरनेशनल स्टडीज में मास्टर्स की डिग्री ली और पेनसिल्वेनिया के द वार्टन स्कूल यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में एमबीए किया। 
जाने स्टारबक्स के बारे में 

सटरबक्स एक अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी और कॉफीहाउस फ्रेंचीजी  है जो वॉशिंगटन के सिएटल में इसका मुख्यालय है। स्टारबक्स ड्रिप ब्रियूड कॉफी, एस्प्रेसो आधारित गर्म पेय, अन्य गर्म और शीतल पेय, कॉफी बीन्स, सलाद, गर्म और ठंडी सैंडविच तथा पानिनी, पेस्ट्री; और मग एवं गिलास जैसी वस्तुएँ बेचती है। कंपनी के कई उत्पाद मौसमी होते हैं या उन्हें विशेष रूप से स्टोर के इलाके के लिए ही बनाया जाता है। किराने की दुकानों पर स्टारबक्स ब्रांड वाली आइसक्रीम और कॉफी भी बेची जाती है।

स्टारबक्स की कारोबार 

स्टारबक्स की 50 देशों में 16858 से अधिक स्टोर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी कॉफीहाउस कंपनी है।  जिसमें अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका में 11000 से अधिक, कनाडा में 1000 से अधिक और यूके में 700 से अधिक स्टोर हैं।वहीं भारत में स्टारबक्स की 250 स्टोर है। इसके अलावा  स्टारबक्स इंटरटेंमेंट डिवीजन और हियर म्यूजिक ब्रांड के माध्यम से किताबों, गाने और फिल्मों का भी विज्ञापन करती है और आय कमाती है।वहीं कंपनी की आय ३० जून २०२२ तक स्टारबक्स का राजस्व $31.983B है। जो पिछले साल से 17.94% ज्यादा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *