देश के चर्चित इंडस्ट्रियलिस्ट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ फोन कॉल किए गए। कॉलर ने उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म करने की धमकी दी। इस मामले में दहिसर इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट DB मार्ग पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी और शुरुआती जांच में पता चला है कि कॉलर एक ही है और उसी ने लगातार आठ कॉल की हैं। इसके बाद कॉलर की लोकेशन ट्रैस कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
2021में भी अम्बानी परिवार को धमकी मिली थी
फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से लदी एक SUV बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। अभी NIA इस केस की जांच कर रही है।
