छा गए मिनर्वा कॉलेज के छात्र, हासिल किया ये मुकाम

छा गए मिनर्वा कॉलेज के छात्र, हासिल किया ये मुकाम

मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। जून में हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा परिणाम में 40 से अधिक प्रशिक्षु अध्यापकों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के परीक्षा परिणाम में हमारे कालेज के छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त करके अध्यापक पात्रता परीक्षा और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।कॉलेज प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्री जरनैल सिंह पटियाल ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार और अध्यापकों व सभी प्रशिक्षु अध्यापकों को बधाई दी और कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि भविष्य में हम ऐसे ही हमारे कालेज में आने वाले छात्रों का मार्ग दर्शन करते रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *