फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार को शाम में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। लेकिन स्टार कपल माहाकाल के दर्शन नहीं कर पाए। हिंदू संगठनों ने रणवीर को विरोध करने के भारी संख्या में मंदिर के आस पास मौजूद थे। उन्होंने कला झंडा दिखाकर उनका विरोध किया। हालांकि, उनके साथ आए फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन और पूजा की। अयान को भी हिंदू संगठनों ने काले झंडे दिखाए।
रणबीर, आलिया और अयान मुखर्जी अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए महाकाल से आशीर्वाद लेने उज्जैन आए थे, लेकिन जब उन्हें मंदिर में विरोध और हंगामे की खबर मिली, तो वे वापस लौटने लगे। इसी बीच रास्ते में उनके पास उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह का कॉल आया, जो फिल्म के डायरेक्टर अयान के दोस्त भी हैं। जिसके बाद तीनों सीधा उज्जैन कलेक्टर के बंगले पहुंचे। हंगामा शांत होने के बाद सिर्फ डायरेक्टर अयान ही मंदिर गए और दर्शन किया। चूंकि आलिया प्रेग्नेंट हैं और हंगामे की वजह से उन्हें धक्का न लग जाए, इसीलिए उन्होंने जाने से मना कर दिया। रणबीर भी नहीं गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर खुद बता चुके हैं कि उन्हें बीफ (गोमांस) पसंद है। ऐसे में बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है, प्रशासन को जवाब देना होगा।
ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले रणबीर के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप वायरल हुई, जिसमें वे कह रहे हैं कि उन्हें बीफ (गोमांस) खाना बहुत पसंद है। हालांकि, रणबीर ने ये इंटरव्यू 11 साल पहले यानी 2011 में दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था, ‘मुझे मटन, पाया, बीफ, रेड मीट बहुत पसंद है। मुझे बीफ खाना बहुत पसंद है।’ हालांकि ये भी दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को एडिट किया गया है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में भी बिजी हैं। यह फिल्म तीन हिस्सों में बनी है। ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट 9 सितंबर को रिलीज होगा। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिम्पल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल में हैं।
