छत्तीसगढ़: IED की चपेट में आने से बीजापुर जिले में 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़, IED

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाई गई IED की चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। लौटते समय बीजापुर के तर्रेम के पास IED की चपेट में आए।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दरभा डिवीजन के नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर तीनों जिलों से STF, DRG, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।

शहीद होने वाले STF के कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे हैं। घायल जवानों में पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार शामिल हैं। इन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इसके बाद यहां से सभी को हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर लाया जाएगा। शहीद भरत साहू रायपुर और सत्येर सिंह कांगे नारायणपुर के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *