हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुरू

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नई भर्ती एजेंसी के साथ ही विभिन्न विभागों में भर्तियों को हरी झंडी मिल सकती है। मानसून सत्र से पहले होने जा रही कैबिनेट बैठक में कई विभागों में भर्तियों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा होगी। विधानसभा सत्र 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा में लाए जाने वाली संशोधन विधेयकों के साथ ही इस सत्र को लेकर व्यापक चर्चा इस बैठक में होगी। इस बैठक में सरकार नई भर्ती एजेंसी के गठन को लेकर भी फैसला कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *