सोमवार रात को हुई बारिश के चलते बद्दी बालद नदी पर बनाया अस्थाई पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते स्वारियो से भरी एक बस यहां फंस गई। प्रशासन की टीम ने तुरंत कार्यवाही कर हायड्रा की व्यवस्था कर इस बस को बाहर निकाला। अब इस अस्थाई मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया है व अभी सिर्फ पैदल चलने वालों के लिए इस रास्ते को खोला हुआ है।
विदित हो कि पिछले कुछ दिनों पहले हुई भारी बरसात के चलते बद्दी को पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से जोड़ने वाला पुल भारी बारिश की भेंट चढ़ गया था व इस पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था। जिसके चलते क्षेत्र में जाम की भयंकर समस्या हो गई थी। इसी बीच कुछ समाजसेवियों ने अपने दम पर बालद पुल के बिल्कुल साथ एक अस्थाई पुल बना दिया था जिसे बी.बी.एन. प्रशाासन व नैश्रल हाईवेय आथोरिटि ने सेफ नहीं बताया था। बाबजूद इसके इन लोगों ने मिडिया की सूर्खियां बटोरने के लिए प्रशासन की भी नहीं मानी व राजनैतिक दबाव बनाकर यह अस्थाई पुल चालू कर दिया।
इस पुल से दो दिन तक छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही हुई। जिसके बाद जाम से भी लोगों को राहत मिली। कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए प्रशासन की टीम इस पुल के आसपास ही डटी रही। सोमवार रात को जैसे ही थोड़ी बारिश हुई व बरसात का पानी इस अस्थाई पुल के ऊपर से गुजरने लगा तो पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान स्वारियों से भरी एक बस पुल के पास थोड़ी टेड़ी हो गई।
बस की स्वारियों को निकाला सुरक्षित
बद्दी पुलिस की टीम एस.एच.ओ. राकेश राय के नेतृत्व में तुरंत मोके पर पहूंची व हायड्रा मंगवा कर पहले तो बस की स्वारियों को सुरक्षित निकाला गया। फिर इस पुल पर आने वाली ट्रैफिक को रोका गया। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। एक तरफ तो नेशनल हाइवे जो अस्थाई पुल बना रहा है उसे सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर सारा कार्य कर रहा है। ताकि लोगों की सुरक्षा पर किसी प्रकार की कोताही न हो सके। वहीं दूसरी और कुछ लोगों ने मिडिया में बाहवाही लूटने के लिए लोगों की सुरक्षा को दाव पर लगा दिया। जिसका जीता जागता उदाहरण बीती रात फंसी बस ने दे दिया।
DSP प्रियांक गुप्ता का कहना है कि
अपनी मर्जी करने की बजाय लोग प्रशासन का सहयोग करें। दो दिन के भीतर बद्दी बालद अस्थाई पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अस्थाई पुल को सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं बताया था। जिसके कारण बारिश होने पर यह पुल जानलेवा हो सकता है। फिलहाल पैदल चलने वालों के लिए यह पुल शुरू कर दिया गया है।
