सरकार ने सुखाश्रय आश्रम के लिए जारी किया बजट

cm sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ड्रीम प्रोजैक्ट सुखाश्रय आश्रम के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्रदेश के लुथान और सुंदरनगर में जमीन का चयन करके लगभग 100 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान कर लिया है।

हमीरपुर से सोलन के लिए रवाना होने से पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल ने बताया कि आगामी विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री लुथान में सुखाश्रय का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि सुखाश्रय में बेसहारा बच्चों को सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शपथ लेते ही बालआश्रम टूटी कंडी का दौरा कर बेसहारा बच्चों के साथ समय बिताया था तथा वहीं से उन्होंने इन बच्चों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कुछ करने की नीयत से सुखाश्रय बिल भी विधानसभा में पास किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन बच्चों का विशेष ख्याल रखने जा रही हैं। मंत्री ने बताया कि जल्दी ही सुखाश्रय भवन के वास्तु तैयार किया जाएगा और इसका निर्माण कार्य रिकार्ड समय में पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *