डॉ. राजीव बिंदल ने किया मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ

https://fb.watch/mOIdjRJeNQ/

हिमाचल में भाजपा ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम शुरू कर दिया है। शनिवार को शिमला के शोघी से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस कार्यक्रम का आगाज किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव की मिट्टी को एक नमूने के तौर पर जुटाकर अमृत कलश यात्रा के रूप में दिल्ली लाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि

15 अगस्त, 2023 को देशभर में ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ अभियान का शुभारंभ हुआ था और आज शिमला से इस कार्यक्रम का आगाज किया गया है। शिमला जिला के शोघी नामक स्थान पर घर-घर जाकर देशभक्ति की अलख जगाते हुए मिट्टी एकत्र करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। ये कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा और मिट्टी एकत्रित की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के अमृतकाल में माटी का वंदन अभियान सार्थक एवं नितांत आवश्यक प्रतीत होता है। यह अभियान मात्र अभियान नहीं है,बल्कि जन जागरण है। धरती माता की रक्षा के लिए हर काल में लाखों-लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। तब जाकर गुलामी के बाद आजादी है। भारत वो देश है जहां बलिदानियों की पूजा हुई है।

उन्होंने कहा कि आज मेरी माटी-मेरा देश, माटी का वंदन रूपी एक महायज्ञ है। देश का प्रत्येक नागरिक इस महायज्ञ का हिस्सा बने, इस अभियान के दौरान सभी गांवों में आजादी के सेना नायकों, सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले देशभक्त बलिदानियों के शिलाफलकम लगाए जा रहे हैं। इस प्रकार स्वतंत्रता सेनानियों, सेना के वीर जवानों की शहादत को प्रणाम करते हुए देशभक्ति का भाव जन-जन में जागृत करने का महायज्ञ देशभर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *