जम्मू कश्मीर के अखनूर क्षेत्र के टांडा में ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर निखिल डडवाल के मृत्यु को लेकर मृतक के परिवार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सेना के अधिकारियों से गुहार लगाई है। निखिल का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
23 वर्षीय निखिल का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम करीब 3:00 बजे हमीरपुर पहुंचा पार्थिव शरीर के पहुंचते ही शहर के वार्ड नंबर 11 में स्थित उनके घर पर मातम छा गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सेना की गाड़ी के आगे युवा निखिल अमर रहे के नारे लगा रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से डीसी अमरजीत सिंह और एसपी भगत ठाकुर भी उनके घर पर मौजूद थे।
परिजनों का साफ कहना है कि उनका बेटा बहादुर था और वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकता है इस पूरी घटना के पीछे क्या कारण रहा है इसकी सेवा पूरी निष्पक्ष जांच करें ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके ।
निखिल के पिता दिलेर डडवाल का कहना था कि उनका बेटा बहुत बहादुर था और 16 जुलाई को भी उनके बेटे से बात हुई थी तब ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा था उसने अपनी कड़ी मेहनत से एनसीसी सी सर्टिफिकेट पूरा करने के बाद अग्निवीर ज्वाइन की थी वह रक्षाबंधन पर भी छुट्टी लेकर घर आने वाला था उसे सेवा में गए हुए 1 साल 9 महीने का समय हो चुका था। निखिल के बड़े भाई अखिल का कहना है कि उनका भाई बहुत बहादुर था और उसकी भी घटना से एक दिन पहले ही भाई के साथ बात हुई थी तब ऐसा कुछ भी उसकी बातों से गलत नजर नहीं आ रहा था भाई उसे हर बात शेयर करता था वह भाई और दोस्त दोनों थे।
