कटरीना कैफ़ ने दी आलिया भट्ट के बाद गुड न्यूज़

कटरीना कैफ़

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंट होने की खबर सुना दी है तो ये मशहूर अभिनेत्री पीछे कैसे रहती अब कटरीना कैफ़ ने भी फैंस को एक खुशखबरी दे है यह खुशखबरी उनकी शादी के बाद काफी मायने भी रखती है कैट ने अपने चाहने वालों के लिए एक पोस्टर शेयर किया है और कहा है कि वो जल्दी ही अपनी फिल्म के ज़रिये दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगी और इस फिल्म का नाम है ‘फोन भूत’

कटरीना कैफ़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फोन भूत’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, ‘फोन भूत की दुनिया में आपका स्वागत है जो 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमा में दस्तक दे रहे हैं |

फिल्म में कैटरीना के साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं इस फिल्म में कैटरीना का लुक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसमें एक फीमेल भूत की झलक जरूर देखने को मिली है, जिससे से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कैट अब भूत बनकर अपने फैंस को डराने के लिए आ रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *