सरकारी आदेश : शिक्षा विभाग में छुट्टियां रद्द, सुबह 8 से रात 8 तक रुकेंगे अधिकारी !

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के चलते शिक्षा विभाग में 11 से 25 सितमबर तक छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। दरअसल 18 सितम्बर से मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले अब शिक्षा निदेशालय ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुटियाँ रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए है।
अब इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून सत्र के चलते रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी कार्यालयों में आना पड़ेगा। सुबह आठ से रात आठ बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहना होगा।

अधिकारियों को देने होंगे इन प्रश्नों के जवाब

इसी के साथ संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विभाग से संबंधित सभी प्रश्नों के जवाब तैयार होने चाहिए। अधिकारियों के पास हर तरह की जानकारी होनी चाहिए। विभाग में विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के कितने पद सृजित हैं, कितने पद रिक्त हैं। कितने पद भरे गए हैं। निदेशालय के अधिकारियों ने कितने स्कूलों, कॉलेजों का निरीक्षण किया। कितने नए स्कूल, कॉलेज खोले गए। सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्या स्टेटस है। हर शाखा में कम से कम एक अधिकारी इस दौरान रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे ऑफिस में होना चाहिए।

किन की छुट्टियां रद्द हुई हैं

अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कॉलेज, स्कूल उच्च शिक्षा, संयुक्त निदेशक कॉलेज, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सह निदेशक, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रिंसिपल डाइट की छुट्टियां रद्द हुई है। वहीँ जो इन अधिकारियों के तहत काम करने वाला स्टाफ है उनको भी छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *