अटल फिल्म प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को होगी समर्पित – संदीप सिंह

अटल फिल्म

प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक बनाने की घोषणा की है.

फिल्म संदीप सिंह और विनोद भानुशाली मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं. पोस्टर पर टाइटल अटल के ऊपर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रसिद्ध पंक्तियां लिखी गई हैं, मैं रहूं या न रहूं देश रहना चाहिए | शूटिंग अगले साल के आरंभ में शुरू होगी. मूवी में अटल बिहारी वाजपेयी का रोल कौन अदा करेगा, फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई हैयह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी उल्लेख एनपी की किताब द अनटोल्ड वाजपेयीः पॉलीटिशन एंड पेराडॉक्स पर आधारित होगी | फिल्म के अधिकार 2019 में अमाश जीशान अहमद और शिव शर्मा ने खरीदे थे |

दोनों इस मूवी  मैं रहूं या न रहूं देश रहना चाहिएः अटल के को-प्रोड्यूसर हैं | यह किताब पूर्व प्रधानमंत्री के बचपन, कॉलेज के दिनों और उनके राजनीति में आने की कहानी कहती है | लंबे समय से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा थाफिल्म को 2023 में क्रिसमस पर रिलीज़ किये जाने की योजना है क्यूंकि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को पड़ता है और 2023 में उनका 99वां जन्मदिन होगा |

उल्लेखनीय है कि अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने वह देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थी, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *