मंत्री हरजोत बैंस के जवाब पर विरोधी तल्ख,

खनन मंत्री हरजोत बैंस

पंजाब विधान सभा आज दूसरे दिन आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से पेश किये गए अपने पहले बजट पर बहस हो रही थे जिसमें जिस में

खनन मंत्री हरजोत बैंस आप सरकार के खनन मंत्री हरजोत बैंस ने पिछली सरकार को जैसे ही घेरना शुरू किये तो सदन में हंगामा शुरू हो गया. विरोधी पार्टी का कहना था कि खनन मंत्री हरजोत बैंस को बहस में हिस्सा लेने का अधिकार नहीं है. कोई दूसरा मेंबर जरूर बोल सकता है. जवाब में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि जिसने भी करप्शन की होगी, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. मगर अवैध माइनिंग को ले कर मुद्दा बढ़ता गया और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जाते रहे.

विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा

इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि AAP सरकार पुरानी सरकार पर इल्जाम लगा रही है. जबकि उन्हें यह स्थिति सुधारने की बात कहनी चाहिए. अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि 2017 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो सरकार पर 1.83 लाख करोड़ कर्जा, 31हजार करोड़ की CCL लिमिट, 13 हजार करोड़ की देनदारियां थी.

क्या सुझाव दिए

वित्त मंत्री हरपाल चीमा बताएं कि किसने क्या सुझाव दिए. अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि एक तरफ पेपरलेस बजट की बात की जा रही है. दूसरी तरफ विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं.

पहले भी बजट पेश किया था

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप ) की सरकार का यह पहला आधिकारिक बजट है हालाँकि इस से पहले भी आप ने 3 महीने के लिए अपना बजट पेश किया था. सरकार ने कल पेश किए 1.55 लाख करोड़ के बजट में शिक्षा और सेहत पर फोकस किया है. शिक्षा का बजट 16% बढ़ाया गया है. वहीं सेहत बजट को 24% बढ़ा दिया है. साल 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में यह बजट 4731 करोड़ का होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *