Nalagarh: जिला परिषद कैडर कर्मचारी व अधिकारी “कलम छोड़ हड़ताल” पर बैठे
Nalagarh: जिला परिषद कैडर कर्मचारी व अधिकारी महासंघ सोमवार को कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। कर्मचारियों का
कहना है कि पिछले 22 सालों से विभाग में काम कर रहे थे और खुद को सरकारी कर्मचारी समझते थे लेकिन जब छठे पे कमीशन का एेलान हुआ और फाइल वित्त विभाग के पास गई तो पता लगा कि इन्हें सरकारी कर्मचारी नही माना जाएगा।
इसलिए नए वेतन का लाभ नही मिलेगा। जिला परिषद कैडर कर्मचारियों ने कहा कि विभाग में विलय करने की मांग को लेकर आज कलम छोड़ हड़ताल पर बैठें है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द विभाग में नही जोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इकाई के अध्यक्ष अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर लगातार मांग उठा रहे है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ पिछले कई वर्षों से विभाग में विलय कि मांग कर रहे है और इस बारे मुख्यमंत्री से कई बार मांग उठा चुके है। उऩ्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समस्त जिला परिषद कर्मचारियों को आश्वश्त किया था कि आपकी मांगों को जल्द ही सरकार की ओर से पूर्ण किया जायेगा
लेकिन अभी तक कोई फैसला नही आया। पंचायत प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कौशल का कहना है कि ब्लॉक के तहत 77 पंचायतें आती है ऐसे में पंचायत सचिव व तकनीकि सहायक हड़ताल पर चल रहे है जिसके कारण पंचायत में चल रहे विकास कार्य प्रभावित हो रहे है
#nationspeaks #Himachal #solan #nalagarh #news #pendropstrike
