महापंचायत ने कर्मचारियों के समर्थन में किया प्रस्ताव पारित

महापंचायत, कर्मचारियों

विकास खंड कार्यालय में पैन ड्रॉप स्ट्राइक पर बैठे जिला परिषद कैडर कर्मचारी संघ के समर्थन में विकासखंड की महापंचायत भी कूद गई है। मंगलवार
को महापंचायत की अध्यक्षता शालिनी गोस्वामी की अध्यक्षता में पंचायत के सदस्य प्रधान व उपप्रधानों ने इस स्ट्राइक में हिस्सा

महापंचायत
लिया। महापंचायत ने कर्मचारी संघ की मांगों के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि यह कर्मचारी व अधिकारी पंचायतों के विकास में रीड की हड्डी का काम करते हैं ।

इन लोगों द्वारा अपने आप को पंचायती राज विभाग या फिर ग्रामीण विकास विभाग में शामिल किए जाने की मांग पर प्रदेश सरकार को शीघ्र अति शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन की स्ट्राइक के चलते पंचायतों के विकास कार्यों में ब्रेक लग गई है और अपने छोटे-छोटे कामों को लेकर आने वाले लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

महापंचायत के सदस्यों ने स्ट्राइक पर बैठे संघ के सदस्यों को संबोधित किया और उन्हें अपने इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री तक भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महापंचायत के सभी सदस्य चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह से मिले और उन्होंने उनके माध्यम से अपने इस प्रस्ताव को प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *