Ind vs Eng 5th Test: कोरोना पॉजिटिव रोहित शर्मा की कैसी है तबीयत? तीन साल की बेटी समायरा ने बताया हाल
Ind vs Eng: इंग्लैंड दौरे पर पर गए रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं और इस वक्त क्वारैंटाइन हैं। दौरे पर उनके साथ पत्नी रितिका और बेटी समायरा भी गई हैं। रोहित की बेटी समायरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस को रोहित शर्मा की तबीयत का हाल बता रही हैं।
वीडियो काफी पंसद किया जा रहा है। इसमें समायरा मां रितिका के साथ होटल की लॉबी में दिख रही हैं। इस दौरान जब एक फैन्स ने पूछा कि पापा कहां हैं? समायरा ने क्यूट अंदाज में जवाब दिया- पापा अपने रूम में सो रहे हैं। पापा कोविड पॉजिटिव हैं। कोई एक ही रूम में रह सकता है।’
टीम इंडिया को इंग्लैंड में पिछले दौरे का बचा हुआ एक टेस्ट मैच खेलना है, जो एक जुलाई से शुरू होगा। इससे पहले रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए। उन्हें प्रैक्टिस मैच को बीच में ही छोड़ना पड़ा।
