नए साल के जश्न के लिए पहाड़ों की रानी पूरी तरह से तैयार है। शिमला शहर के सभी होटल पूरी तरह से पैक हो चुके हैं और पर्यटकों का शिमला में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते 2 दिनों में हर रोज 3000 से ज्यादा पर्यटकों के वाहन शिमला आ रहे हैं। पुलिस विभाग ने भी शहर में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। शहर में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। और पुलिस ने भी पर्यटकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस द्वार शिमला के रिज मैदान और मॉल रोड पर खासकर बटालियन तैनात कर दी गई है । इसके अलावा माल रोड और रिज मैदान पर सीसीटीवी कैमरा से भी पुलिस लोगों पर नजर रखेगी।
शिमला जिला एएसपी शिवानी महल ने कहा कि नए साल के जश्न मनाने के लिए भारी और राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक शिमला आ रहे हैं। हर रोज तीन हजार से ज्यादा पर्यटकों की गाड़ियां शिमला पहुंच रही है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। और एक्स्ट्रा बटालियन भी मंगवाई गई है खास का रिज मैदान पर पुलिस के जवान हर वक्त तैनात रहेंगे। ताकि कोई रिज पर हुड़दंग कोई नहीं मचा पाए। साथ ही शहर में जाम की समस्या ना हो इसके लिए भी ट्रैफिक को लेकर प्लान तैयार किए गए और जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं ।
