शिमला में इस ऐलान के साथ ही निकल गए अस्त्र-शस्त्र

हिमाचल की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव की तारीखें सामने आ गयी है | वहीं तारीखें सामने आने से शिमला में आचार सहिंता भी लागू हो गयी है | जो अगले 34 दिन तक चलेगी | इस अवधि में उद्घाटन, शिलान्यास, ट्रांसफर पर भी रोक रहेगी। MC इलेक्शन के लिए 2 मई को वोटिंग होगी। 4 मई को सुबह 10 बजे काउंटिंग के बाद उसी दिन रिजल्ट आएगा। इसी के साथ तीन अन्य नगर निकाय के उप चुनाव का भी शैड्यूल जारी कर दिया है। इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी शैड्यूल के अनुसार, शिमला MC चुनाव के लिए 13, 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र (नॉमिनेशन) भरे जा सकेंगे। 19 अप्रैल को इनकी छंटनी होगी, जबकि 21 अप्रैल को दोपहर बाद तीन बजे तक इच्छुक दावेदार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और सभी को चुनाव चिन्ह दे दिए |

एक जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवा इन चुनाव में वोट बनाने के लिए पात्र माने गए हैं। अब तक लगभग 85 हजार वोट बन चुके हैं और यह नामांकन से छह दिन पहले तक वोट बनाए जा सकेंगे। जाहिर है कि वोटरों की संख्या में अभी ओर इजाफा हो सकता है और 88 हजार तक वोटर पहुंच सकते हैं।

शिमला MC के सभी 34 वार्ड में एक चरण में 2 मई को वोटिंग होगी।

MC शिमला के अलावा इलेक्शन कमीशन ने MC पालमपुर (वार्ड नंबर 2), मंडी नेरचौक म्यूनिसिपल काउंसिल (वार्ड नंबर 9), नगर पंचायत ज्वाली कांगड़ा (वार्ड नंबर 6) और राजगढ़ नगर पंचायत (वार्ड नंबर 6) के उपचुनाव का भी कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन निकायों में भी आचार संहिता लागू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *