विपक्ष ने सदन में लाया स्थगन प्रस्ताव

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/796994368666067

हिमाचल विधानसभा में आज विपक्ष ने प्रश्नकाल से पहले ही सदन में नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाया। बीजेपी के 9 विधायकों ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने पर सदन में चर्चा की मांग की। स्पीकर द्वारा इसकी इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष ने सदन में जोरदार नारेबाजी की। विपक्ष प्रश्नकाल के दौरान सदन में कुछ देर तक नारेबाजी करता रहा और उसके बाद वॉकआउट कर दिया।

इस दौरान विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि नियम 67 के तहत विपक्ष ने काम रोको का प्रस्ताव दिया लेकिन यह स्वीकार नही किया गया। कांग्रेस ने पांच लाख रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने आउट सोर्स कर्मचारियों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। आगे उन्होने कहा कि कोविड काल में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। जब सवाल पूछे जा रहे हैं तो सरकार इसका उत्तर देने में असमर्थ है। वहीं सरकार पिछले सरकार में लगे आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने में लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *