प्रदेश में लोगों को चाय पीनी पड़ेगी महंगी, नहीं मिलेगी चीनी !

प्रदेश के लोगो को अब चाय पीना महंगा होने वाला है। दरअसल इस महीने सस्ते राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को चीनी का कोटा नहीं मिलेगा। जानकारी मिली है कि चीनी उपलब्ध करवाने वाली कंपनी के गोदाम में बारिश का पानी भर गया है। जिससे चीनी ख़राब हो गयी है। इससे उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर ही चीनी खरीदनी पड़ेगी। जिससे उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ पड़ेगा।

चीनी खराब होने के चलते सरकार ने फिलहाल चीनी की सप्लाई पर रोक लगा दी है। इसके चलते प्रदेश के करीब 19 लाख उपभोक्ताओं को राशन के साथ चीनी नहीं मिलेगी। प्रदेशभर में करीब 5,000 राशन डिपो हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *