वन पेंशन वन रूल के मुददे पर केंद्र सरकार के रवैये से खफा पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर बिलासपुर जिला मुख्यालय पर शहीद स्मारक लेकर उपायुक्त कार्यालय विरोध रैली निकाली एवं जमकर नारे बाजी की। इससे पहले पूर्व सैनिकों शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धाजलि प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने हिमाचल प्रदेश वैटरन कल्याण एवं समिति के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के माध्यम से राष्टरपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वैटरन कल्याण एवं समिति के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में लागू वन रैंक वन पेंशन को लागू करते समय उनके साथ धोखा किया है। वन रैंक वन पेंशन के तहत केंद्र सरकार ने एक सिपाही से लेकर आनरेरी कैप्टन तक की पेंशन में भारी अंतर रखा गया है। ऐसा कर केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों में लडाई पैदा कर दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार व रक्षा मंत्रालय ने अफसर शाही को आसमान पर और निचले स्तर के सैनिकों को गुमराह करते हुए छलने का काम किया है। जिससे पूरे देश प्रदेश के वैटरन सैनिकों में भारी नाराजगी है। इस मुददे पर अब आर पार की लडाई लडने के लिए सैनिक जंतर मंतर नई दिल्ली मंें जुट रहे है। उन्होंने केंद्र सरकार से सिपाही से लेकर आनरेरी कैप्टन तक पुरानी पेेंशन 70 प्रतिशत की मांग जो 1973 से पहले थी , उसे लागू करने, डीसएब्लटी पेंशन सबकी एक समान हो, आनरेरी लेफिटनेंट और आनरेरी कैप्टन की पेंशन आईसी लेफिटीनेंट और कैप्टन के बराबर करने, एमएसपी सबकी एक बराबर करने एवं वन पेंशन वन रेंक पेेशन की विसगतियों को दूर करने की मांग की। पूर्व सैनिक अपनी मांगों को मनवाने के लिए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं रहेंगे। अगर केंद्र सरकार ने इन मांगों पर गौर नहीं किया तो केंद्र सरकार को इसका खामियाजा वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों में भुगतना होगा।
पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
