मणिकर्ण में हिंदू जागरण मंच ने फूंका भिंडरा वाला का झंडा

जिला कुल्लू के मणिकर्ण में पंजाब के कुछ लोगों के द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में अब हिंदू जागरण मंच मैदान में उतर आई है। हिंदू सभा के द्वारा भी मणिकर्ण में मारपीट का विरोध किया गया तो वहीं भिंडरावाला के झंडे को भी जला कर इस घटना की निंदा की गई। हिंदू जागरण मंच के सद्स्य जितेंद्र राजपूत ने कहा कि जब उन्हें इस बात की सूचना मिली तो वह भी अपने साथियों के साथ मणिकर्ण पहुंचे। उन्होंने कहा कि रास्ते में उन्होंने देखा कि कई गाड़ियों में सिख धर्म से संबंधित झंडे लगे हुए थे और उन्हें इज्जत के साथ आगे जाने दिया गया। लेकिन 2 गाड़ियों में खालिस्तान समर्थन के झंडे लगे हुए थे। उनको उतार दिया गया और अब मणिकर्ण में युवाओं के साथ मिलकर उन्हें जला दिया गया है। वहीं इस मारपीट की घटना के बाद स्थानीय युवको में भी काफी रोष है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा हिंदूवादी विचारधारा को लेकर बयान दिया गया। वह भी निंदनीय है और उसी के आधार पर अलगाववादी ताकते हिमाचल प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को भी इस दिशा में गंभीर कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि मणिकर्ण में सभी श्रद्धालुओं व पर्यटकों का स्वागत है। लेकिन अगर कोई इस तरह की घिनौनी हरकत करता है। तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी अलगाववादी ताकतों का आने वाले समय में भी विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *