नगर परिषद ने अतिक्रमण फैलाने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ की कार्रवाई

नगर परिषद चम्बा की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण फैलाने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान गांधी गेट, से लेकर इरावती चौक व 3 नंबर चौगान के पास रेहड़ी संचालकों के चालान भी किए। इस दौरान गंदगी फैलाने पर 6 रेहड़ी फड़ी संचालकों के चालान किए तथा 2 फड़ी धारकों का सामान भी जब्त किया।

नगर परिषद टीम ने सभी रेहड़ी- फड़ी व दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा सडक़ों के किनारे अपना सामान रखा तो उनका सामान भी जब्त किया जाएगा और साथ में चालान भी किए जाएंगे। इसके अलावा जो सामान जब्त किया है उसे जुर्माना भरने के बाद ही वापस किया जाएगा। टीम ने नीरिक्षण के दौरान विभिन्न हिस्सों में अनाधिकृत तरीके से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को खदेड़ा। नगर परिषद की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हडक़ंप मच गया है।

पिछले कुछ समय से शहर में अनाधिकृत तरीके से जगह-जगह रेहड़ी-फड़ी वालों की तादाद बढऩे के साथ दुकानदारों के सडक़ पर सामान रखने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी, वहीं वाहन चालकों को भी सेफ ड्राइव करने में परेशानी हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *