बद्दी नालागढ़ रोड़ पर भुड़ बैरियर के समीप एक सड़क दु*र्घटना में मोटरसाइकिल चालक व उसकी 12 वर्षीय बेटी की मौ*त का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्यामलाल उम्र 41 वर्ष अपनी बेटी नंदिनी जिसकी उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। दोनों अपनी रिश्तेदारी से अपने घर मियांपुर की ओर जा रहे थे । लेकिन जब भुड़ बैरियर पहुंचे, तभी एक ट्रक चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। जिससे बाइक चालक श्यामलाल और नंदिनी की मौके पर ही मौ*त हो गई ।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और श*व को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया। वहीं मृ*तक के साला संजीव कुमार का कहना है कि उनके जीजा व उनकी भांजी बाइक पर अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर मियांपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान भुड़ बैरियर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें पीछे से ट*क्कर मा*र दी और दोनों को मौके पर ही मौ*त हो गई। पुलिस से उन्होंने जल्द से जल्द ट्रक चालक को पकड़ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। श*व को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
