वीरेंद्र भट्ट के हाथ आई छोटी काशी की कमान, चुने गए नगर निगम के मेयर

वीरेंद्र भट्ट के हाथ आई छोटी काशी की कमान, चुने गए नगर निगम के मेयर
Mandi : छोटी काशी मंडी के नाम से विख्यात मंडी शहर के विकास की कमान अब वीरेंद्र भट्ट संभालेंगे। आज वीरेंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से नगर निगम मंडी का नया मेयर चुना गया। वहीं माधुरी कपूर को डिप्टी मेयर चुना गया है। खास बात यह रही कि चुनाव सर्वसम्मति से हुआ और कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। 15 सीटों वाली नगर निगम मंडी में 11 सीटों पर भाजपा का तो मात्र 4 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। नए मेयर और डिप्टी मेयर के लिए पिछले कल से ही काफी गहमागहमी चली हुई थी। मेयर पद के लिए भाजपा की तरफ से वीरेंद्र भट्ट, सुमन ठाकुर और सोमेश उपाध्याय का नाम चर्चा में था। इन सभी में से वीरेंद्र भट्ट का नाम तय हुआ।

काम करने का आहवान

सुमन ठाकुर ने अपनी ताजपोशी न होने को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को बधाई दी और शहर के विकास के लिए काम करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की इच्छा पद हासिल करने की होती है लेकिन सभी को यह पद देना संभव नहीं होता। इसलिए पार्टी ने जो तय किया, उसी के तहत यह निर्णय हुआ है। उन्होंने चुटकी लेते हुए सहयोग के लिए कांग्रेस के पार्षदों का भी आभार जताया।

 जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष

 इन चुनावों में हिमाचल प्रदेश नगर निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष फेडरेशन के चेयरमैन चमन कपूर भी विशेष रूप से मंडी पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने एक अनुभवी व्यक्ति को शहर के विकास के लिए चुना है। वीरेंद्र भट्ट फेडरेशन के महामंत्री भी हैं और भविष्य में उन्हें फेडरेशन की तरफ से जो भी सहयोग चाहिए होगा वो शहर के विकास के लिए दिया जाएगा।

चमन कपूर, अध्यक्ष, हिप्र नगर निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष फेडरेशन

 नवनिर्वाचित मेयर वीरेंद्र भट्ट ने अपनी ताजपोशी के लिए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी और पूर्ण चंद ठाकुर सहित संगठन का आभार जताया और शहर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि जो भी दायित्व उन्हें सौंपा गया है वे उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *