रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आशिमा ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया

रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आशिमा ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया

शनिवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालय के सात प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देहरा पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई रवि कुमार सहित उनके सहयोगी पवन कुमार ने शिरकत की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें कभी भी किसी को अपनी गाड़ी चलाने को नहीं देनी चाहिए और बिना अपने लाइसेंस के गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।

प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया

न*शा करके गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। गाड़ी का इंश्योरेंस समय पर करवा लेना चाहिए। इसके साथ में दो पहिया वाहन का प्रयोग करते समय हेलमेट ब फोर व्हीलर चलते समय सीट बेल्ट लगाके वाहन चलाए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आशिमा ठाकुर, दितीय स्थान पर अर्पिता शर्मा और तृतीय स्थान पर अंजू रही। जिन्हे सर्टिफिकेट, स्मानित राशी ब स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया और इसमें भाग लेने वाले बाकी सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतु जसवाल प्राचार्या महोदया ने की। रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक डॉ. विनोद कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स) ने ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ब उनके सहयोगी का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया। डॉ रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का धन्यावाद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय चिंतपूर्णी के बाकी सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *