सब्जी मंडी सोलन में वीरवार को किसानों के टमाटर की बोली प्रति क्रेट ₹1300 से शुरू होकर ₹1900 तक पहुंची है, दाम कम मिलने का मुख्य कारण किसानों द्वारा ग्रेडिंग का ध्यान नहीं रखना बताया जा रहा है। किसान दाम बेहतर मिलने के चक्कर में कच्चा व पक्का टमाटर एक ही क्रेट में लेकर आ रहे है। लगातार हो रही बारिश के चलते भी किसानों का टमाटर अब खराब होने लगा है, जिस कारण अब बाहरी मंडियों में भी टमाटर के दाम किसानों को कम मिल रहे है।
सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती का कहना है कि वह कई सालों से सब्जी मंडी सोलन में टमाटर का व्यापार कर रहे हैं और इस साल टमाटर के बेहतर दाम किसानों को मिले हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते किसान अब ग्रेडिंग का ध्यान टमाटर क्रेट में नहीं रख रहे हैं। कच्चा व पक्का टमाटर एक ही क्रेट में आने की वजह से इसके दाम बेहतर नहीं मिल पा रहे हैं। पहले जहां प्रति क्रेट टमाटर की बोली ₹1500 से शुरू होकर ₹2500 तक पहुंच रही थी वहीँ अब यही बोली ₹2000 प्रति क्रेट तक सिमट कर रह चुकी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि ग्रेडिंग का ध्यान रखते हुए किसान टमाटर लेकर आये।
