विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा चिल्ड्रन पार्क सोलन, केंद्र की योजनाओं के बारे में जन जन को करवाया अवगत

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा चिल्ड्रन पार्क सोलन, केंद्र की योजनाओं के बारे में जन जन को करवाया अवगत

15 नवंबर से 26 जनवरी तक पूरे देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है। जिसके तहत केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा पिछले 9 वर्षों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की योजनाएं समाज कल्याण, गरीब कल्याण और समस्त समाज के उत्थान के लिए चलाई गईं। यह केंद्र सरकार की एक विहंगम यात्रा पूरे देश में प्रारंभ की गई है। 15 नवम्बर को झारखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा का श्रीगणेश किया। हिमाचल प्रदेश के अंदर भी यह यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। जिसके प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्र में यह यात्रा अभी चल रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे गांव-गांव में ये रथ पहुंचेंगे। ग्रामीण स्तर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ प्रत्येक गांव में पहुंच चुका है।

आज नगर निगम सोलन के सौजन्य से आज चिल्ड्रन पार्क में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा और केंद्र की योजनाओं के बारे में जन-जन को अवगत करवाया गया। नगर निगम ने आज चिल्ड्रन पार्क में स्वास्थ्य कार्ड भी बनाएं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्म निर्भर बनने पर आभार व्यक्त किया। खादी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की संपूर्ण जानकारियां रहेंगी। गरीबों, माताओं-बहनों के लिए, रोजगार से संबंधित तथा महिला मंडलों के लिए कौन सी योजनाएं हैं। स्वास्थ्य से संबंधित तथा केंद्र की सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की जानकारियां आम जनमानस को प्राप्त करवाई जाएंगी। ताकि प्रत्येक व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *