Youths are worried due to non-appointment of JOA IT 817, appealed to the government
JOA IT 817 की नियुक्ति न होने से युवाओं का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 37 दिनों बाद भी JOA IT 817 नियुक्ति शिक्षा विभाग एवं अन्य सभी विभाग की फाइल काट रही है। सचिवालय से शिक्षा निदेशालय के चक्कर इसके साथ चार वर्षो से नौकरी के इंतज़ार में बैठे युवाओ का लेटलतीफी के लिए सरकार के खिलाफ भारी रोष है।
प्रतिदिन सचिवालय के भवन में इन युवाओ का तांता लगा रहता हैं और मायूस चेहरे जो पिछले चार वर्षो से इंतज़ार में हैं मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। अब सभी चयनित अभ्यर्थी यही मांग कर रहे हैं की जल्द से जल्द नियुक्ति के आदेश विभाग दें ताकि अब बेरोजगारो का और उपहास न हो। इस दौरान चंदन, शिवाली, अमर्दीप, ज्योति, संजय, मोहित, शिवानी एवम सभी ने प्रदेश सरकार और विभाग से गुहार लगाई हैं कि जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति दी जाए।
