After Priyanka, Sonia Gandhi may reach Shimla today
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी इन दिनों शिमला स्तिथ छराबड़ा में अपने निजी निवास में है। बता दें की दो दिन पहले ही वह दिल्ली से शिमला पहुंची है और यहीं से जम्मू कश्मीर और हरियाणा के चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगी। अब बताया जा रहा है की कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी भी आज शिमला पहुंच सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से सोनिया गांधी चंडीगढ़ तक फ्लाइट में आएंगी। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से सीधे शिमला के छराबड़ा पहुंचेगी, जहां पर प्रियंका गांधी बीते रविवार से ठहरी हुई हैं। बताया जा रहा है की दोनों कांग्रेस नेताओं का यह निजी दौरा है वहीँ इस दौरान हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू उनसे शिष्टाचार भेंट इस दौरान कर सकते है।
छराबड़ा में है प्रियंका गांधी का घर
शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गाँधी ने अपना घर बनाया है। अधिकतर वह यहां पर अपनी छुटियाँ मनाने के लिए पहुंची है। शिमला के कल्याणी हेलिपेड के साथ प्रियंका गांधी का अपना घर बना रखा हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रियंका गांधी 5 दिन छराबड़ा में रुकी थीं।
