PWD सर्कल ऑफिस के सामने निगम की दुकानों में चल रहा अहाता,

PWD सर्कल ऑफिस

शहर की पुरानी कचहरी के पास PWD सर्कल ऑफिस के सामने निगम की दुकानों में चल रहा अहाता, कमिश्नर बोली नोटिस जारी मांगा गया है जवाब

सोलन शहर की पुरानी कचहरी के पास PWD सर्कल ऑफिस के सामने नगर निगम सोलन की दुकानें है इसमें दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान चलाई जा रही है लेकिन कुछ दुकान मालिकों ने अपनी दुकानों को सबलेट किया है और इन्हीं में से एक दुकान में शराब का अहाता खुला हुआ है लोग सुबह से ही अहाते में शराब पीना शुरू कर देते हैं और शूलिनी माता चौक और बाजार में हुड़दंग मचाते हुए नजर आते हैं कई बार इसके बारे में स्थानीय लोग प्रशासन से आग्रह भी कर चुके हैं कि इस समस्या का समाधान किया जाए।

वह इस बारे में जब नगर निगम सोलन की कमिश्नर एकता काप्टा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि निगम द्वारा जो दुकान पुरानी कोर्ट के पास लोगों को दी गई है उसमें किसी भी तरह से अहाता चलाने के परमिशन नहीं है ऐसे में यह अहाता अवैध रूप से चलाया जा रहा है।

इस बारे में उन्हें भी सूचना मिली है जिसको लेकर निगम ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की दुकानों में इस तरह की गतिविधियां नहीं की जा सकती है ऐसे में यदि कोई जवाब संबंधित व्यक्ति की ओर से नहीं आता है तो उसे खाली करवा दिया जाएगा और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *