हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस उपायुक्त को मंदिर में प्रतिदिन पैट्रोलिंग बढाने के दिए निर्देश

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज चंडी माता मंदिर पहुंचकर माथा टेका व पूजा अर्चना कर चंडी माता का आशीर्वाद लिया।  कल देर रात लगभग 1 बजे मंदिर में हुई चोरी के बारे में विस्तार से पुलिस व श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सचिव  पृथ्वीराज से विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद श्री गुप्ता ने मंदिर का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरी की घटना को बारिकी से देखा।

विधानसभा अध्यक्ष ने मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह को दो*षियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कारवाई करने व मंदिर में प्रतिदिन पैट्रोलिंग बढाने व मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि चोर मंदिर स्थित चार गल्लों से लगभग 5 लाख रुपए कैश, माता का सोने का छतर, मंगलसूत्र, हार, माता की प्रतिमा में स्थाई रूप से पहनाए हुए लगभग 16 तोले स्वर्ण आभूषण, चांदी की जोत, लोटा, गिलास, मुकुट, ढक्कन, लगभग ढाई किलो चांदी के आभूषण चुराकर ले गए।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ को तीनों मंदिरों की सुरक्षा और बढाने के निर्देश दिए ताकि इस तरह की चोरी की घटना दोबारा न हो सके। उन्होने कहा कि महामायी के मंदिर में चोरी की घटना एक महापाप है। चोरी की घटना को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।

पुलिस उपायुक्त ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अप*राधियों को सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर क्रा*ईम की 3 टीम व कुल 4 टीमें बनाकर दोषियों को जल्दी ही पकडने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगराधीश राजेश पुनिया, नगर निगम के एमसी नरेंद्र लुबाना, माता मनसा देवी मंदिर की सचिव शारदा प्रजापति, एसीपी आर्यन चैधरी व चंडी मंदिर एसएसओ ललित शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *