केजरीवाल का इस्तीफा आज , कौन होगा दिल्ली का नया सीएम ?

केजरीवाल का इस्तीफा आज , कौन होगा दिल्ली का नया सीएम ?

Kejriwal’s resignation today, who will be the new CM of Delhi?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे। इस्तीफा देने से पहले दिल्ली में विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी और इसमें नए CM का नाम तय होगा । AAP ने सुबह 11:30 बजे उन्होंने CM हाउस में विधायक दल की बैठक बुलाई है। AAP दोपहर 12 बजे नए CM की घोषणा कर सकती है । शाम 4:30 बजे केजरीवाल LG विनय सक्सेना से मिलकर इस्तीफा सौपेंगे।

बताया जा रहा है की LG से मुलाकात के दौरान ही केजरीवाल दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम भी उन्हें सौपेंगे। सूत्रों की माने तो आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल में से किसी को सीएम पद की कमान सौंपी जा सकती है । बता दें रविवार को ही केजरीवाल ने घोषणा की थी की वह आने वाले दो दिनों के बाद सीएम पद से इस्तीफा देंगे और दिल्ली को नया मुख्यमंत्री देंगे।

13 सितंबर को मिली जमानत

शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *