Kejriwal will resign tomorrow, Lieutenant Governor has given him time to meet
दिल्ली में चल रहे सियासी भूचाल के बीच अब मंगलवार को अरविन्द केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा देंगे। बताया जा रहा है की दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल को मिलने का समय दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार (LG) विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री को मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे मिलने का समय दिया है। इसी दौरान केजरीवाल CM पद से इस्तीफा देंगे। बता दें की अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को फैसला लिया था की वह दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देंगे। अब मंगलवार को दिल्ली के सीएम अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे है।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं में अगले CM को लेकर चर्चा हुई। सोमवार शाम को ही AAP की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक भी आयोजित होगी । इसमें नए मुख्यमंत्री समेत पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी CM के नाम पर चर्चा नहीं हुई है। इस पर फैसला केजरीवाल के इस्तीफे के बाद विधायक दल लेगा।
