तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिन आज, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिन आज, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी। दरअसल तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का आज जन्मदिन है। दलाई लामा आज 88 वर्ष के हो गए है। तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि तिब्बती समुदाय के लोगों और प्रदेश के बीच 75 वर्षों का गहरा रिश्ता है। उन्होंने दोनों समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व पर प्रकाश डाला और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार तिब्बती समाज के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

मुख्यमंत्री ने भारत की समृद्ध प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और जीवन मूल्यों के बारे में युवाओं को जागरूक करने में दलाई लामा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक गुरू के संदेश का विश्वभर में अनुसरण किया जाता है। वैश्विक स्तर पर उनकी शिक्षाओं को लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला है। शांति के क्षेत्र में दलाई लामा के योगदान के लिए उन्हें 150 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *