शिमला के संजौली में आज सुबह हिट एंड रन का मामला सामने आया है, उपनगर में सुबह करीब 7 बजे संजौली की ओर से आ रहे बजुर्ग व्यक्ति को ढली की तरफ से आ रही आल्टो टैक्सी चालक ने सामने से टक्कर मार दी जिस कारण व्यक्ति बीच सड़क पर गिर पड़ा। वहीं हादसे की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जाम कर वायरल हो रही है। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा तुरंत घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी रमेश शर्मा ने कहा कि आज सुबह हिट एंड रन का मामला आया है। यह घटना संजोली बाजार में हुई है। जहां पर सुबह घूमने निकले स्थानीय निवासी केवल राम को एक आल्टो कार टक्कर मारकर फरार हो गयी। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए IGMC भर्ती करवा दिया गया है। रमेश शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन चालक के खिलाफ संजोली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।
