नया साल शुरू हुए 3 दिन बीत गए है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में बर्फ़बारी का इंतज़ार अभी बरकरार है। लेकिन प्रदेश के मैदानी व कम पर्वतीय इलाकों में आज और कल के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर में दोपहर तक ज्यादा कोहरा पड़ेगा। वहीं मंडी, सिरमौर व सोलन के निचले इलाकों में भी कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई है। खासकर मंडी के नैरचोक, ऊना और सोलन के बद्दी में कोहरा ज्यादा परेशान कर रहा है। वहीँ मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सरकार ने स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी है।
कोहरा पड़ने से बढ़ी ठंड
कोहरा पड़ने से मैदानी इलाकों में ठंड भी पहाड़ों से ज्यादा पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान बीती रात को 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सुंदरनगर का 1.2 डिग्री, ऊना 1.7 डिग्री, मंडी का 1.1 डिग्री, कांगड़ा का 3.6 डिग्री, पालमपुर का 2.4 डिग्री, सोलन का 0.6 डिग्री तक और चंबा का न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री तक गिर गया है।
बर्फबारी के उम्मीद खत्म
मौसम विभाग के पिछले कल के पूर्वानुमान ने बर्फबारी की उम्मीद जगाई थी। इसके मुताबिक 9 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा था। मगर आज ऐसी जानकारी मिली है कि बर्फबारी अभी नहीं होगी। अब अगले 10 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। बता दे कि बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ देखने की चाहत में पहाड़ों का रुख कर रहा है। आमतौर पर शिमला, मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा जिले की ऊंची चोटियां बर्फ से ढकनी शुरू हो जाती थी। मगर इस बार लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर कहीं भी बर्फ नहीं गिरी। इससे पर्यटक अब तक मायूस है।
पर्यटक जा रहे यहाँ
प्रदेश में अभी केवल लाहौल स्पीति के कोकसर, सिस्सू व कुल्लू के रोहतांग टनल में ही बर्फ देखी जा सकती है। यही वजह है कि इस बार पर्यटक शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, नारकंडा, कुफरी जाने के बजाय कोकसर, सिस्सू व कुल्लू के रोहतांग टनल ज्यादा जा रहा है।
