जिला काँगड़ा के लंज खास पंचायत के 25 वर्षीय रोहित जो कि अरूणाचल प्रदेश में सेना की आरटी बटालियन में तैनात थे। जो चाईना बॉर्डर पर पेट्रोलियम के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसलने से श*हीद हो गए है। प्राप्त जानकारी से पता चला है कि मंगलवार तीन बजे के करीब रोहित के मामा को आर्मी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, कि रोहित पेट्रोलिंग के लिए साथियों के साथ जा रहा था। तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ग्लेशियर की पहाड़ी से गि+र गया। जब तक उसको निकाला गया तब तक रोहित श*हीद हो चुका था।
रोहित के मामा पवन कुमार ने बताया कि रोहित पिछले दो महीने पहले ही 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया है और वह यह कह कर गया था कि मकान का काम लगाना है। उन्होंने बताया कि रोहित की माता, रानी देवी व बहन रीता देवी है। रोहित की श+हादत की खवर इलाके में आ+ग की तरह से फैल गई और हर तरफ सिर्फ रोहित की ही बाते हो रही है।
रोहित आर टी बटालियन में चाईना बॉर्डर पर था तैनात
रोहित ने जमा दो तक की पढ़ाई लंज स्कूल में करने के बाद स्नातक की पढ़ाई धर्मशाला कालेज से की थी। वह 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर भर्ती हुआ था। रोहित वर्तमान में आर टी की बटालियन में चाईना बॉर्डर पर तैनात था। रोहित की मां ने लोगों के घरों में व मनरेगा में काम करके रोहित व बेटी की परवरिश की थी।
क्योंकि रोहित जब दो साल का था तो तब से उनकी माँ अपने माईके में रह रही थी, व पति से तलाक के बाद भी मेहनत करके वच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई। बता दे कि बेटी रीता देवी कंप्यूटर में मास्टर करने के बाद वर्तमान में चंडीगढ में कोचिंग ले रही है। उन्होंने बताया कि आज रोहित का उनके पैतृक गांव लंज में अंतिम सं+स्कार किया जाएगा।
SDM ने की मामले की पुष्टि
एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि हमें अधिकारिक सूचना के माध्यम से रोहित की श+हादत का पता चला है। वहीं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रोहित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
इसके अलावा नायब तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा, पंचायत प्रधान लंज खास आश देवी, पंचायत प्रधान अपर लंज रेखा देवी, पंचायत प्रधान मनेई निशा देवी, पंचायत प्रधान परगोड हेमराज, पंचायत प्रधान ठेहड मंजीत राणा, पंचायत प्रधान हारचक्कियां तिलक राज मौजूद रहे व परिवार को ढांढस बंधाया।
