अंब अस्पताल के बेड़े में एक और एंबुलेंस शामिल, विधायक सुदर्शन बबलू ने दिखाई हरी झंडी

अंब अस्पताल के बेड़े में एक और एंबुलेंस शामिल, विधायक सुदर्शन बबलू ने दिखाई हरी झंडी

सिविल अस्पताल अंब को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक आपातकालीन सेवाओं से लैस एक ओर एंबुलेंस प्रदान की गई है। बुधवार को विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू ने इस नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंब अस्पताल के बेड़े में 108 व 102 एंबुलेस के साथ एक और नई एंबुलेंस शामिल होने से क्षेत्र के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। इस आधुनिक एंबुलेंस को ल्युमिनस कंपनी ने सिविल अस्पताल अंब को समर्पित किया है। उक्त कंपनी इससे पहले भी क्षेत्र में सामाजिक सरोकार सहयोग में देती रही है।

सिविल अस्पताल अंब में जल्द होगी सर्जन की तैनाती

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी इस बात की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ल्यूमिनस का जिला में सामाजिक कार्यों को गति देने में काफी सहयोग रहा है। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर बात करते हुए कहा कि क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उचित उपचार मिले। इसे लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सिविल अस्पताल अंब में जहां स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई है तो आने वाले कुछ ही दिनों में एक सर्जन की भी तैनाती होने जा रही है। इसके संबंध में अधिसूचना जारी हो चुकी है।

अस्पताल में आर्थो विशेषज्ञ की कमी को भी पूरा किया जाएगा। बहुत जल्द अंब अस्पताल में पुरानी अल्ट्रासॉउन्ड मशीन की जगह 52 की नई मशीन उपलब्ध करवाई जा रही है। इस नई और आधुनिक मशीन से हर वर्ग के मरीजों के अल्ट्रासॉउन्ड हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। क्षेत्र के सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में भी स्वास्थ्य सुविधाओं में पहले से ज्यादा सुधार आया है। ये इसलिए संभव हो पाया है कि वहां रिक्त पड़े डाक्टरों के पदों को भरा गया है। इसी तरह से सीएचसी धुसाड़ा 24 घंटे मरीजों के लिए खुला रहेगा। इसके लिए भी व्यवस्था बनाई जा रही है। चिंतपूर्णी की जनता को घर द्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसके लिए वह प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *