सुप्रीम कोर्ट का NEET परीक्षा दोबारा कराने से इंकार

Supreme Court

नीट केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा परीक्षा कराने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा- फिलहाल, हम दागी स्टूडेंट्स को बेदागी स्टूडेंट्स से अलग कर सकते हैं। अगर जांच के दौरान दागियों की पहचान होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई स्टूडेंट्स इस फ्रॉड में शामिल पाया जाता है तो उसे एडमिशन नहीं मिलेगा। कोर्ट ने अभी अपना फैसला सुरक्षित रखा है जिसके लिए कोई डेट जारी नहीं की है।

NEET केस में CJI की बेंच के सामने मंगलवार को पांचवीं सुनवाई हुई। CJI ने कहा- हम पेपर लीक के ठोस सबूत के बिना रीएग्जाम का फैसला नहीं दे सकते हैं। हो सकता है कि CBI जांच के बाद पूरी तस्वीर ही बदल जाए, लेकिन आज हम किसी हालत में यह नहीं कह सकते कि पेपर लीक पटना और हजारीबाग तक सीमित नहीं है। याचिकाकर्ता वकील नरेंद्र हुड्डा ने कोर्ट में कहा है कि इस परीक्षा से अगर 1000 छात्रों को भी लाभ हुआ है तो एग्जाम को रद्द कर देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे में हलफनामा दे कि पेपर हजारीबाग व पटना के बाहर लीक नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *