बदलापुर में बच्चियों के यौन-शोषण मामलें पर स्कूल में तोड़फोड़, ट्रेनें रोकी

बदलापुर में बच्चियों के यौन-शोषण में स्कूल में तोड़फोड़, ट्रेनें रोकी

बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन-शोषण का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद गुस्साई भीड़ और पुलिस के बीच मंगलवार को झड़प हुई। भीड़ ने पहले स्कूल में तोड़फोड़ की, उसके बाद बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रोकीं। बताया गया है कि इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल के प्रबंधन ने प्रिंसिपल और स्टाफ के दो और सदस्यों को निलंबित कर दिया। हालांकि, इस घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया।

सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि लोगों ने सुबह 8 बजे ही लोकल ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया और हंगामा किया। इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी जांच का आदेश दिया। वहीं मंत्री दीपक केसरकर ने घटना में पुलिस की सतर्कता को लेकर बयान दिया।

पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। 23 साल के आरोपी ने 16 अगस्त को स्कूल के बाथरूम में बच्चियों का यौन-शोषण किया था। बच्चियों के पेरेंट्स ने एक दिन बाद FIR दर्ज कराई।

पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके की महिला इंस्पेक्टर शुभदा शितोले का ट्रांसफर कर दिया गया है। स्कूल प्रिंसिपल, क्लास टीचर और एक महिला कर्मचारी को निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *