लाहौल स्पीति की यामिनी शर्मा बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई परीक्षा में लाहौल स्पीति जिला की यामिनी शर्मा ने समाज शास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन कर जिला का नाम रोशन किया है । कुमारी यामिनी लाहौल स्पीति के जुंडा पंचायत के तलज़ोण गांव की निवासी हैं। एस टी केटेगरी में सीट नहीं होने के बावजूद जनरल केटेगरी में उन्होंने तीसरा स्थान झटक कर अपना लोहा मनवाया। इस मौके पर पिता शेर सिंह और माता चंद्रकांता ने असीमित ख़ुशी जाहिर की है। यामिनी शर्मा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया और कहा कि उनके आशीर्वाद के बिना यह सफलता मुमकिन नहीं थी। साथ ही साथ उन्होंने इस सफलता का श्रेय गुरु गांडर को दिया । पहाड़ी पर स्थित मठ पर जाकर उन्होंने गोम्पा के सारे दिए जलाने वाले पात्र साफ करके मन्नत मांगी थी जो पूरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *