प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कुछ आईएएस अधिकारिओं को अतिरिक्त कार्यभार के साथ विभागों में तबादलें भी किए है। सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटें अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत को वन के साथ फाइनेंशियल कमिश्नर (अपील) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसको लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं। यहां देखें किस अधिकारी को किस विभाग का दायित्व मिला है।
सचिव भू अभिलेख चंद्र प्रकाश वर्मा अब राज्यपाल के सचिव नियुक्त किए गए हैं। डॉ. अभिषेक जैन को सचिव (डिजिटल प्रौद्योगिकी और प्रशासन और पीडब्ल्यूडी) और सचिव (वित्त, योजना, आर्थिक और सांख्यिकी और 20 सूत्री कार्यक्रम) लगाया गया है। सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव एम. सुधा देवी सचिव (कार्मिक)के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। तैनाती का इंतजार कर रही आईएएस अधिकारी प्रियंका बसु इंग्टी को सचिव श्रम एवं रोजगार, मुद्रण एवं स्टेशनरी, मत्स्य पालन और युवा सेवाएं एवं खेल तैनात किया गया है। सचिव (शिक्षा, पशुपालन और भाषा, कला और संस्कृति) राकेश कंवर, सचिव (एमपीपी एवं पावर और एनसीईएस) के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा को अब सचिव (ग्रामीण विकास और पंचायती राज) लगाया गया है। वह सचिव लोकायुक्त और मानव अधिकार आयोग के पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर अधिसूचना जारी की गई है।
