आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता के लिए नगर पंचायत अम्ब में प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह 5 बजे रामलीला मैदान अम्ब से शुरू हुई इस प्रभात फेरी को देवी मंदिर अम्ब की परिक्रमा के बाद रामलीला मैदान में ही विश्राम दिया गया। प्रभात फेरी में शामिल हुए सभी लोगों को माता चिंतपूर्णी का विशेष प्रसाद वितरित किया गया। भाजपा मंडल चिंतपूर्णी के पदाधिकारियों व स्थानीय प्रशासन ने हर ‘घर तिरंगा’ कार्यक्रम के लिए जन जागरण करते हुए सभी से अपील किया कि 11 से 15 अगस्त तक हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराते हुए देश की स्वतंत्रता के इस महापर्व का हिस्सा बनें। प्रभात फेरी के दौरान नगर पंचायत अम्ब भारत माता की जय व वन्दे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इस दौरान एसडीएम अम्ब डा मदन कुमार, तहसीलदार अम्ब प्रेम धीमान , नायब तहसीलदार अम्ब कमलेश कुमार, भाजपा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा सदस्य अधिवक्ता रमेश चौधरी, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य नर्वदा जसवाल, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री अधिवक्ता राज कुमार धनोटिया, पूर्व एमएलए नवीन धीमान, नगर पंचायत अम्ब के अध्यक्ष इंदु धीमान, पार्षद अंजली सूद, उपदेश कुमार, अशोक कुमार, मेला राम, भाजपा के जिला हर घर तिरंगा संयोजक शाम मिन्हास, मंडल संयोजक रविंद्र द्विवेदी, हर घर तिरंगा के सह सचिव व पार्षद स्पर्श शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री कुलदीप ठाकुर, एससी मोर्चा अध्यक्ष मास्टर शेर सिंह, सुंदर काण्ड महिला मंडली, नीलम शर्मा, शंपी, अनिता शर्मा, नीलम कुमारी, मोनिका गौतम अधिवक्ता कार्तिक सोंखला, अधिवक्ता दीपक राणा, नगर के वरिष्ट नागरिक कैलाश चंद, कृष्ण गोपाल सूद, मोहिंदर कुमार, कनव सूद आदि नगर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे ।
हर घर तिरंगा गा जागरूकता के लिए चिंतपूर्णी भाजपा मंडल ने निकाली प्रभातफेरी
