चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्वार में प्राथमिक स्कूल जलमग्न हो गया। वीरवार को हुई बरसात के पानी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला नारी अपने आगोश में ले लिया पानी के बहाव से स्कूल की दीवारें भी टूट गई।ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटना पहली मर्तबा नहीं हुई है ।लगभग 5 वर्ष पहले भी पाठशाला में भारी बारिश के कारण पानी आ गया था और पाठशाला को काफी नुकसान हुआ था। विकास खंड कार्यालय अंब से अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने निर्णय लिया था कि रिटेनिंग वॉल डंगा लगाया जाएगा परंतु उसके बाद कोई भी कार्य नहीं किया गया अगर समय रहते रिटेनिंग वॉल लगाई होती तो आज पाठशाला का इतना नुकसान नहीं होता। बड़ी बात है कि वीरवार को स्कूल में रक्षाबंधन की छुट्टी थी अगर इस स्कूल में नौनिहाल होते तो उनके साथ भी कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। इतना ही नहीं नारी गांव में भारी बरसात के कारण लोगों का काफी नुकसान हो चुका है तथा गांव को जाने वाले रास्ते बंद हो चुके हैं ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार आजादी के 75 वर्ष का उत्सव मना रही है परंतु चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारी गांव के लोग आज भी मुश्किलों भरा जीवन जीने को मजबूर है गांव को जो एकमात्र सड़क जाती है वह आधी अधूरी है तथा बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते हैं उनकी समस्या हल नहीं किया गया तो गया चुनाव का बहिष्कार कर देंगे इस मौके पर बालकृष्ण, महेंद्र सिंह ,मनजीत सिंह ,निक्का राम आदि ने प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया।
जलमग्न हुआ ज्वार पंचायत का नारी प्राथमिक स्कूल
