जलाल भुलाना के युवक की मौ*त, श*व को वापिस लाने की गुहार

जलाल भुलाना

अमेरिका में कपूरथला जिला के जलाल भुलाना गांव के एक युवक के मौत की  बेहद दुर्भाग्यपूर्ण जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वाशिंगटन स्टेट के वैंकूवर सिटी के गैस स्टेशन की दुकान पर काम करने के दौरान लुटेरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।  जिसकी सीसीटीवी की भयानक तस्वीरें भी सामने आई हैं।

इस घटना के बाद पूरे गांव ( जलाल भुलाना ) में शोक की लहर फैल गई है. परिजनों के मुताबिक 30 वर्षीय नवजोत सिंह अभी अविवाहित था और शुरू से ही विदेश में बसना चाहता था.  लंबे समय से नवजोत विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे और जिस के चलते वह पिछले साल अमेरिका गया और वहां वह वाशिंगटन राज्य के वैंकूवर शहर में एक गैस स्टेशन स्टोर पर कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रहा था ।जिस   दुकान पर वह काम करता था वाहा बीते दिन लुटेरों ने लूट को अंजाम दिया और इस दौरान गोली मारकर नवजोत की हत्या कर दी।

वहीं आज पीड़ित परिवार ने राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई और उनसे शव को वापस भारत लाने में सहयोग करने की अपील की है. वहीं राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेशों में हो रही ऐसी घटनाओं पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है।  इस बीच, संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब की युवा पीढ़ी से आग्रह किया है कि वे यहां अपने माता-पिता के साथ रहकर काम करें और आगे बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *